फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two players will participate in the World Cup Kick Boxing competition

Sonipat News: विश्व कप किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे दो खिलाड़ी

Tue, 28 May 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Two players will participate in the World Cup Kick Boxing competition
फोटो 08 - सोनीपत के किक बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुधीर के साथ महाराष्ट्र में आयोजित
सोनीपत। जिले के दो खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र के पुणे के बेलवाड़ी स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया हैं। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में देवांश गुलिया ने रजत पदक और प्रियांशु सांगवान ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 23 से 27 मई तक आयोजित की गई थी। दोनों खिलाड़ियों का सितंबर में हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले विश्व कप किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
विज्ञापन

राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सब जूनियर स्पर्धा के 42 किलो भार वर्ग से कम में देवांश गुलिया ने रजत पदक जीता। देवांश ने चार मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, राजस्थान और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को हराया। फाइनल मुकाबले में देवांश को मात्र एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। वहीं सब जूनियर स्पर्धा के 69 भार वर्ग से कम में प्रियांशु सांगवान ने आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करते हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुधीर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि देवांश व प्रियांशु बहुत मेहनती हैं। महाराष्ट्र में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से चूक गए, लेकिन विश्व कप में स्वर्ण पदक जरूर लेकर आएंगे। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग रेफरी रितेश गुलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed