फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two phases of admission process completed in Polytechnic, 550 out of 630 seats filled

Sonipat News: पॉलीटेक्निक में दो चरणाें की दाखिला प्रक्रिया पूरी, 630 में से 550 सीटें फुल

Sat, 09 Aug 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two phases of admission process completed in Polytechnic, 550 out of 630 seats filled
फोटो 33- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दस्तावेजों का सत्यापन करवाते द
सोनीपत। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलीटेक्निक) में दूसरे चरण के तहत डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिला लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन रहा।
विज्ञापन

सोनीपत पॉलीटेक्निक में दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया के बाद 630 सीटों पर 550 विद्यार्थियाें ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन व फीस जमा करवाकर दाखिला लिया। संस्थान में शेष बीच 80 सीटों पर आगामी प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियाें को दाखिला दिया जाएगा, जबकि मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल ट्रेड में सीटें पूरी हाे चुकी हैं।
प्रधानाचार्य प्रवेश सांगवान ने बताया कि विभिन्न ट्रेड दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न कर ली गई है। पहले चरण में संस्थान में 460 विद्यार्थियाें ने दाखिला लिया जबकि दूसरे चरण में 90 विद्यार्थी दस्तावेज सत्यापन के साथ दाखिला पा चुके हैं। अब शेष 80 सीटों पर 11 से 14 अगस्त तक विद्यार्थियों को प्रत्येक कार्यदिवस में मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। प्रक्रिया के तहत दोपहर 1 बजे तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे, उसी दिन 2 बजे तक सीट आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं आईटीआई में चौथी मेरिट सूची में 31 ट्रेड में 69 विद्यार्थियाें को सीटें आवंटन की गई हैं। इस चरण के विद्यार्थियों के लिए संस्थान में दाखिला पाने का एक दिन शेष बचा है। सोनीपत आईटीआई में शुक्रवार को 16 विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे। जिले के 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए 4536 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके बाद प्रबंधन शेष सीटों पर आगामी निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिलाभर के महाविद्यालयों में उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से दी गई छूट के आधार पर विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी रही। जिले में चल रहे 23 राजकीय, निजी व एडिड महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए 13562 सीटें निर्धारित की गई थी। दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अधिकतर महाविद्यालयों में 50 फीसदी तक सीटें रिक्त रह गई हैं।

ऐसे में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 28 अगस्त तक दोबारा पोर्टल खोला गया है। महाविद्यालय प्रबंधन भी अंतिम अवसर का लाभ उठाकर शेष सीटें भरने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed