फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two persons drowned during Yamuna bath in Sonipat

Sonipat: यमुना स्नान के दौरान अलग-अलग स्थान पर दो डूबे, युवक का शव बरामद, व्यक्ति की तलाश जारी

Wed, 26 Oct 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 10:16 PM IST
सार

एक ग्रामीण व्यक्ति और युवक गांव जैनपुर और आरके कॉलोनी से यमुना स्नान करने गए थे। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद किया है। ग्रामीण की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Two persons drowned during Yamuna bath in Sonipat
drown - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर यमुना स्नान करने गए एक ग्रामीण और युवक तेज बहाव में डूब गए। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया तो युवक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस जैनपुर के ग्रामीण की तलाश के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


मुरथल स्थित आरके कॉलोनी निवासी दीपक कुमार (30) यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान वह अचानक तेज बहाव के चलते डूब गए। उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन सुराग लग सका। हादसे की सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। पुलिस ने दीपक का शव गांव नांदनौर के पास से बरामद कर लिया। सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन

 

वहीं गांव जैनपुर निवासी बॉबी (45) यमुना के जैनपुर घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते हुए वह अचानक डूब गए। ग्रामीणों को जब मामले का पता लगा तो उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन सुराग नहीं मिल सका। जिस पर मुरथल थाना पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया। पुलिस-प्रशासन की टीम ने गोताखोर मौके पर बुलाकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में जैनपुर और मिमारपुर घाट पर एक ग्रामीण और युवक डूब गए थे। युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जैनपुर के ग्रामीण की तलाश की जा रही है। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed