{"_id":"680540b2c3fb6ae0730eb197","slug":"two-people-injured-in-road-accidents-died-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135516-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क हादसों में घायल हुए दो लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क हादसों में घायल हुए दो लोगों ने तोड़ा दम
Mon, 21 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा/मुरथल। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। खरखौदा और मुरथल क्षेत्र में हादसों के दौरान घायल हुए व्यक्ति व युवक ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
खरखौदा के वार्ड नंबर-3 निवासी नरेश ने थाना खरखौदा पुलिस को बताया कि उनके चाचा दरिया 13 अप्रैल को खांडा मोड़ बाईपास की तरफ गए थे। उनको किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको खरखौदा के सरकारी अस्पताल लेकर गए, मगर चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया था। जहां पर उनका इलाज के दौरान मौत हो गई। नरेश की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुरथल के पास हादसे में गई बाइक सवार की जान
मुरथल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मुरथल निवासी कमल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नितेश (25) गांव के पास स्थित निजी स्कूल की कैंटीन में नौकरी करता था। 18 अप्रैल की देर शाम वह घर लौट रहा था तो मुरथल स्थित एक धार्मिक स्थल के आगे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटे के सिर में गंभीर चोट आई। उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई।