फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two people including retired railway worker died from Corona, 649 patients were cured

कोरोना से सेवानिवृत्त रेलकर्मी समेत दो लोगों की मौत, 649 मरीज ठीक हुए

Tue, 25 Jan 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two people including retired railway worker died from Corona, 649 patients were cured
सोनीपत की सब्जी मंडी में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना के केस लगातार मिलने के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। कोरोना से सोमवार को दो लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। गांव पुठी के 66 वर्षीय रिटायर्ड रेलकर्मी व खरखौदा के 46 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 261 हो गई है। सोमवार को कोरोना के 332 नए संक्रमित भी मिले हैं। इनमें छह चिकित्सक शामिल हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 62.17 फीसदी रही। हालांकि थोड़ी राहत की बात यह है कि 649 मरीज ठीक हुए हैं। जिससे सक्रिय मरीज घटकर 2610 हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 55 हजार 253 हो गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 52 हजार 382 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में पांच चिकित्सक व एक स्टाफ कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ कोरोना संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा अशोका यूनिवर्सिटी में 23, राई खेलकूद विद्यालय में 14, सोहटी में छह, रामपुरा गन्नौर में 20 वर्षीय भाई-बहन, जिला कारागार में पांच और गांव निजामपुर खुर्द में दपंती समेत उनकी 15 वर्षीय बेटी व उनकी 70 वर्षीय मां भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी
रोजाना सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, फिर भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। बाजारों में लोग कोरोना नियमों का पालन तक नहीं कर रहे हैं। लोग बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और दुकानों पर भी कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। लोगों की लापरवाही के कारण लगातार कोरोना के नए संक्रमित मिल रहे हैं। जिसके चलते कोरोना के सक्रिय केस 2610 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 62.17 फीसदी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जिले में 1501 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 1230 आरटीपीसीआर और 271 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट सोमवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पुरानी 534 रिपोर्ट भी सोमवार को प्राप्त हुई। इसमें से 332 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 62.17 फीसदी रही। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।

एक कोरोना संक्रमित को थी डायबिटीज की शिकायत
सोमवार को दो मरीज की मौत की पुष्टि की गई है। जिनमें गांव पुठी के रहने वाले 66 वर्षीय रिटायर्ड रेल कर्मचारी थे। उन्हें 20 जनवरी को डायरिया हो गया था। इसके बाद परिजन उन्हें 22 जनवरी को बीपीएस मेडिकल कॉलेज में ले गए थे। वहां पर उनका ईसीजी, एक्सरे किया गया। इसके बाद उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। हालत ठीक होने पर उन्हें घर वापस भेज दिया गया। इसके बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली और 23 जनवरी को सुबह 6.30 बजे उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी थी। कोविड नियमों के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं वाल्मीकि मोहल्ला खरखौदा के रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई। वह डायबिटीज से पीड़ित थे। उसकी हालत खराब होने पर 20 जनवरी को बीपीएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। 22 जनवरी को उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए और 23 जनवरी को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार तड़के 4.35 बजे उसकी मौत हो गई। उसने वैक्सीन की पहली डोज लगवा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed