{"_id":"67195d923407b151e3099437","slug":"two-people-died-after-being-hit-by-a-train-at-two-places-sonipat-news-c-197-1-snp1008-126572-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Thu, 24 Oct 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक की पहचान हुई है।
जांच अधिकारी सरिता देवी ने बताया कि बंदेपुर अंडरपास के पास शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जांच में मृतक की पहचान गांव बैंयापुर खुर्द निवासी राजेंद्र सिंह (65) के रूप में हुई। राजेंद्र बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरे जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जीआरपी को शनि मंदिर के पास अपलाइन पर एक करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव के पास शिनाख्त के लिए कुछ नहीं मिला। शरीर पर काली टी-शर्ट व नीला पायजामा मिला।