फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two party, dispute in police station, sonipat

महिला थाने में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे

Mon, 08 Aug 2016 12:52 AM IST
sonipat
sonipat Updated Mon, 08 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
 महिला थाना परिसर में आपसी समझौते के लिए बुलाए गए एक लड़का-लड़की पक्ष के बीच रविवार को झड़प हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर लात-घूसे चलाए। मौके पर ही मौजूद पुलिस ने बल ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव बिधलान निवासी लड़की और रोहतक निवासी लड़के के बीच एक शिकायत के चलते दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बिठाया गया और लड़का-लड़की को भी बातचीत के लिए समय दिया गया। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे पर छींटाकशी शुरू कर दी। आपस में कहासुनी होने लगी तो पुलिस ने दोनों पक्षों को अगली तारीख दे दी। थाने से बाहर निकलते ही दोनों पक्ष एक-दूसरे से गाली-गलौज करते हुए भिड़ गए। आपस में मारपीट शुरू हो गई। तुरंत ही मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया। मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रमिला ने संज्ञान लिया तथा उच्चाधिकारियों से बात करके एसआई रमेश के जरिये थाना शहर में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना शहर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिधलान और रोहतक से लड़की व लड़का पक्ष आए हुए थे। उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। जब वे एक-दूसरे पर छींटाकशी करने से बाज नहीं आए तो उन्हें तारीख दे दी थी। थाने से बाहर निकलकर उन्होंने आपस में मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन

- प्रमिला, प्रभारी, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed