फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two new tube wells will be installed in Lalheri to supply clean drinking water.

Sonipat News: लल्हेड़ी में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए लगेंगे दो नए ट्यूबवेल

Tue, 18 Feb 2025 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two new tube wells will be installed in Lalheri to supply clean drinking water.
फोटो 19- सोनीपत के गन्नौर के गांव लल्हेड़ी में खराब पड़ा ट्यूबवेल। संवाद
गन्नौर। गांव लल्हेड़ी में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए दो नए ट्यूबवेल लगवाए जाएंगे। जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव में ट्यूबवेल लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर अलाॅट होते ही लल्हेड़ी में नए ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


ग्रामीण जयभगवान मलिक, नरेश कुमार व रामकुमार ने बताया कि गांव लल्हेड़ी में फिलहाल घरों में मिट्टी युक्त व बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों को पेयजल व घरेलू कार्यों को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे गांव में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों को खेतों से पानी लाकर घरेलू कार्य करने पड़ रहे हैं। जब मामले की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम प्रवेश कादियान से को दी तो उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई कर पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि जिस ट्यूबवेल से पानी सप्लाई हो रही है, वह खराब होने की वजह से पानी में मिट्टी आ रही है। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव में दो नए ट्यूबवेल लगवाने का निर्णय लिया है। तब तक गांव में टैंकरों के माध्यम से पानी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


--

जनस्वास्थ्य विभाग को जल्द से गांव लल्हेड़ी में नए ट्यूबवेल लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्यूबवेल लगवाने तक विभाग की ओर से गांव में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश कादियान, एसडीएम, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed