फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two more accused of murder of Akhara operator arrested

Sonipat News: अखाड़ा संचालक की हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of murder of Akhara operator arrested
फोटो :14: सोनीपत के खरखौदा में हुई अखाड़ा संचालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम
खरखौदा। गांव कुंडल में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित दंगल में अखाड़ा संचालक राकेश राणा की हत्या करने के दो और आरोपियों को सीआईए-वेस्ट ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सोहटी निवासी रवींद्र व सुरजीत हैं। मामले में दो आरोपी गांव सोहटी निवासी मनोज व उसका भांजा झज्जर के गांव महराणा निवासी साहिल की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। हत्या प्लॉट की रंजिश में करने का आरोप है।
विज्ञापन


गांव सोहटी निवासी चांद सिंह ने 26 फरवरी को खरखौदा थाना पुलिस को बताया था कि उनके भतीजे राकेश राणा हॉल में रोहतक की ओमैक्स सिटी में रहते थे और सोहटी धाम स्थित अखाड़ा का संचालन करते थे। वह गोहाना के गांव बनवासा में स्कूल व अकादमी भी चलाते थे। राकेश राणा 26 फरवरी को गांव कुंडल में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित दंगल में बेटे अमृत व अन्य पहलवानों के साथ गए थे। बेटे की कुश्ती देखने के बाद वापस जाने लगे तो एक हजार से अधिक लोगों के सामने बाइक सवार गांव के मनोज व उसके भांजे साहिल ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। चांद सिंह ने बताया था कि उनका परिवार में चचेरे भाई मनोज के साथ प्लॉट को लेकर विवाद है। जिसमें 15 जुलाई, 2024 को उन्होंने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका भतीजा राकेश उनकी पैरवी करता था। पुलिस ने मनोज व साहिल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


मामले में सीआईए-वेस्ट के एसआई ओमबीर ने दो और आरोपियों रवींद्र व सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed