{"_id":"664f73bb7d977762770dd73c","slug":"two-more-accused-arrested-in-the-case-of-murder-of-a-young-man-by-shooting-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118672-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 23 May 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईए गोहाना टीम ने गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव महलाना निवासी अखिल व मोहाना निवासी आर्य उर्फ आर्यन है। दोनों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव मोहाना निवासी रोहताश ने 18 अप्रैल को मोहाना थाने में शिकायत दी थी कि उनके बड़े भाई कृष्ण की मौत पहले हो चुकी है। वह अपने भतीजे रवि के साथ उनके बेटे को स्कूल छोड़ने आए थे। वह जब वापस घर लौट रहे थे तो निर्माणाधीन मंदिर के पास फिरनी की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन पर गोलियां चला दी। गोली चलाने वालों में मोहाना निवासी टिंकू भी शामिल था। गोली लगने से रवि की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस व निखिल को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने आरोपी अखिल व आर्य उर्फ आर्यन को गिरफ्तार किया है।