{"_id":"66dcdec260b96643310dbbd4","slug":"two-minors-escaped-by-jumping-over-the-wall-of-bal-kunj-case-filed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124185-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाल कुंज की दीवार फांदकर दो नाबालिग भागे, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाल कुंज की दीवार फांदकर दो नाबालिग भागे, मुकदमा
Sun, 08 Sep 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां में शामड़ी रोड पर स्थित सपना बाल कुंज से दो नाबालिग दीवार फांदकर भाग गए। बाल कुंज के कर्मचारियों ने दोनों नाबालिग की तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं मिला। बाल कुंज की अधीक्षक सोनिया ने मामले की शिकायत थाना सदर की पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
सपना बाल कुंज की अधीक्षक सोनिया ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाल कुंज की दीवार फांदकर दो नाबालिग भाग गए थे। इनमें 15 वर्षीय नाबालिग व दूसरा 11 वर्षीय नाबालिग है। 15 वर्षीय नाबालिग 22 सितंबर 2023 को बाल कुंज में आया था। पहले वह करनाल था, इसके बाद कैथल और अब खानपुर कलां में रखा गया था। यह नाबालिग बार-बार भागने का प्रयास करता था। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी। जबकि 11 वर्षीय नाबालिग को 3 फरवरी 2023 को सोनीपत में गुमशुदा के मामले में लाया गया था। दोनों बच्चों के माता-पिता नहीं है। इसकी वजह से बच्चों को बाल कुंज में रखा हुआ था।
बाल कुंज की अधीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनोें बच्चों को तलाश लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना