फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two members of the gang who made passports on fake documents were arrested

Sonipat News: फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट तैयार करवाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 04:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jan 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
Two members of the gang who made passports on fake documents were arrested
फोटो 37- सोनीपत के गोहाना में फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट तैयार करवाने वाले गिरोह के आरोपी पुल - फोटो : स्त्रोत- संगठन
गोहाना। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सोनीपत की टीम ने फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट तैयार करवाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में शाहदरा के बिजेंद्र जैन और उत्तरप्रदेश में सहारनपुर के रवि हैं। आरोपियों पर लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अंकित नरवाल का फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव कथूरा के अंकित नरवाल ने दिल्ली के पते पर फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाया था। पुलिस के अनुसार वह लाॅरेंस बिश्नोई का सदस्य है और विदेश भागने की फिराक में था। अंकित पर अलग-अलग थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। अंकित का पासपोर्ट 26 जुलाई 2024 को दिल्ली कार्यालय से जारी हुआ था। एसटीएफ को पता लगने पर उसके खिलाफ 14 दिसंबर को बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस अंकित को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब इसी मामले में फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट तैयार करवाने वाले गिरोह में शाहदरा निवासी बिजेंद्र जैन व सहारनपुर के रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। बिजेंद्र दिल्ली में पासपोर्ट तैयार करवाने का कार्यालय चलाता था। रवि ने बिजेंद्र की अंकित नरवाल का पासपोर्ट के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद की थी।
विज्ञापन


-
गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि फर्जी पासपोर्ट बनवाने में उनके साथ और कौन शामिल हैं। वह अब तक कितने लोगों के फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट तैयार करवा चुके हैं। जानकारी जुटाकर दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदीवर, डीएसपी, स्पेशल टास्क फोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed