फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two killed in road accident in Gannaur of Sonipat

Accident in Sonipat: कार और डंपर की भिड़ंत में कार सवार बच्चे और बुजुर्ग की मौत, दंपती घायल

Sun, 10 Jul 2022 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 12:14 AM IST
सार

जीटी रोड अंतरराष्ट्रीय फल फूल एवं बागवानी मंडी के सामने फ्लाईओवर पर हादसा हुआ। चिकित्सकों ने घायल दंपती को पीजीआई रोहतक रेफर किया, परिजनों ने पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Two killed in road accident in  Gannaur of Sonipat
गन्नौर के पास जीटी रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे में जीटी रोड अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी के सामने फ्लाईओवर पर शनिवार देर शाम कार और डंपर की भिड़ंत में एक बुजुर्ग और बच्चे की मौत हो गई। दंपती घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां गंभीर हालत में दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिचित उन्हें पानीपत के निजी अस्पताल ले गए हैं। 

विज्ञापन


पानीपत शहर के निवासी ओमप्रकाश, पत्नी मोनिका, बेटे लक्ष्य (12) दिल्ली शादी में गए थे। वहां से वापस आने लगे तो उनके परिचित पानीपत के गांव करहंस निवासी किशन (62) भी उनकी कार में सवार हो लिए। जब वह पानीपत जाते हुए अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक उनकी कार की टक्कर डंपर के साथ हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार ओमप्रकाश, उसकी पत्नी मोनिका व बेटा लक्ष्य तथा किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद बड़ी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को बड़ी मुश्किल से डंपर से अलग किया और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने लक्ष्य व किशन  को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ओमप्रकाश व पत्नी मोनिका को रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल ओमप्रकाश व उसकी पत्नी मोनिका को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं मौके से टक्कर मारने वाले डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। दोनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed