Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two killed, five seriously injured in accident on NH-334B in Sonipat

सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: एनएच-334 बी पर खड़ी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत व पांच गंभीर

Thu, 09 Oct 2025 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 Oct 2025 11:35 AM IST
सार

सोनीपत में कैंटर ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। पिकअप में किसान व श्रमिक सवार थे। टक्कर इतनी जबदरस्त थी कि हादसे में किशोर व युवक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Two killed, five seriously injured in accident on NH-334B in Sonipat
सोनीपत में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में नेशनल हाईवे-334 बी पर गांव पलड़ी कलां-खेवड़ा के बीच कैंटर की टक्कर से पिकअप गाड़ी सवार किशोर व युवक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। वह पिकअप में सब्जी लेकर गांव से दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव दोझा निवासी आरिफ ने बताया कि वह पिकअप गाड़ी में सब्जी लेकर गांव से आजादपुर मंडी दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन


पिकअप में किसान व श्रमिक सवार थे। गाड़ी को ललित चला रहा था। जब उनकी गाड़ी गांव पलड़ी कलां व खेवड़ा के बीच पहुंची तो अचानक पंक्चर हो गया। जिस पर ललित टायर में पंक्चर लगवाने चला गया। अन्य सभी गाड़ी के अंदर बैठे थे। आधी रात को पीछे से एक कैंटर तेज रफ्तार में आया और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




टक्कर इतनी जबदरस्त थी कि हादसे में गांव डोजा के साकिब (18) व अक्षय (16) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिकअप सवार रोजुद्दीन, कशिक, अरुण, आसिफ व आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed