फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two killed, five injured in separate road accidents

Sonipat News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, पांच चोटिल

Sun, 02 Feb 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two killed, five injured in separate road accidents
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य चोटिल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मुरथल व बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


यूपी के जिला बागपत के गांव लुहारी पट्टी निवासी सुधीर ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव के ही चरण सिंह (65) के साथ मुरथल आए थे। उन्होंने बाइक को मुरथल खड़ा कर दिया और वहां से ऑटो में सवार होकर सोनीपत के लिए चल पड़े। ऑटो में सात-आठ अन्य सवारी भी थी। जब ऑटो फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचा तो अचानक एक ट्रैक्टर चालक आया और ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चरण सिंह बुरी तरह घायल हो गए और उनके समेत करीब पांच सवारी चोटिल हो गई। हादसे में चरण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं नेशनल हाईवे-44 पर चौहान जोशी के निकट राइस मिल के सामने बाइक सवार कुरियर कंपनी के कारिंदे को कैंटर ने टक्कर मार दी। गांव प्रीतमपुर निवासी प्रवीण ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई अनिल कुरियर के काम से जा रहे थे। हादसे में अनिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed