फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two farmers fined on burning residue

पराली जलाते मिले पांच किसान, 2500-2500 रुपये लगाया जुर्माना

Thu, 17 Nov 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
two farmers fined on burning residue
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने गांव पूठी व बिचपड़ी में पराली जला रहे पांच किसानों पर कार्रवाई की है। इन किसानों पर 2500-2500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। हरसैक केंद्र से विभाग के पास पराली जलाने वाले किसानों की लोकेशन आई थी। जिसके बाद विभाग के कर्मचारी पुलिस टीम के साथ किसानों के पास पहुंचे और उन्हें रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (हरसैक) केंद्र से बुधवार को गांव पूठी व बिचपड़ी में किसानों के पराली जलाने के संबंध में लोकेशन जारी की गई। वीरवार को टीम में कर्मचारी मुकेश, हितेश चहल व लोकेश पुलिस के साथ दोनों गांवों में पहुंचे। इस दौरान गांव पूठी में दो और गांव बिचपड़ी में तीन किसान पराली जलाते हुए मिले। जिन पर विभाग की ओर से जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सरकार सैटेलाइट के जरिये किसानों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही कृषि विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारी भी क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं। किसान पराली का प्रबंधन करें या खेत में जुताई करें। यदि कोई किसान पराली जलाते हुए मिला तो उस पर जुर्माना करने के साथ कार्रवाई भी की जा सकती है। वीरवार को गांव पूठी व बिचपड़ी में पांच किसानों 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजेंद्र मेहरा, एसडीओ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed