फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two farmers died while spraying pesticides on wheat crops.

Sonipat News: गेहूं की फसल में कीटनाशक छिड़कते समय दो किसानों की तबीयत बिगड़ी, मौत

Thu, 19 Feb 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two farmers died while spraying pesticides on wheat crops.
सोनीपत। गांव शहजादपुर और जाहरी में गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे दो किसानों की मौत हो गई। दोनों किसान की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजन अस्पताल लेकर गए मगर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाने के जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि गांव शहजादपुर निवासी शिवकुमार (40) और गांव जाहरी निवासी कृष्ण (46) ने मंगलवार को अपने-अपने खेतों में गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। कीटनाशक के प्रभाव से दोनों की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया मगर उपचार के दौरान दोनों ने ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

----------------
कीटनाशक के छिड़काव के दौरान यह सावधानी बरतें



उप कृषि निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि बायर कंपनी की किट पहनकर किसानों को फसलों में कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए। छिड़काव करने से पहले शरीर पर तेल लगाना चाहिए जिससे कीटनाशक का प्रभाव शरीर पर न पड़ सके। फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव हमेशा हवा के विपरीत करना चाहिए। फसलों पर किया जाना वाला हर कीटनाशक जहरीला व खतरनाक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed