{"_id":"6228f2a381e88754283f0adc","slug":"two-daughters-of-bal-gram-got-married-with-pomp-sonipat-news-rtk6406371138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल ग्राम की दो बेटियों का धूमधाम से कराया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल ग्राम की दो बेटियों का धूमधाम से कराया विवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। बाल ग्राम, राई में पलीं दो बेटियों को विवाह बंधन में बंधने पर उपायुक्त ललित सिवाच ने आशीर्वाद देकर मंगल कामनाओं के साथ विदाई दी। साथ ही उन्होंने बाल ग्राम की दो बेटियों के विवाह में सहयोग देने वाले समाजसेवियों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बाल ग्राम की बेटियां समाज की बेटियां हैं, जिनकी पूर्ण जिम्मेदारी समाज को वहन करनी चाहिए।
बुधवार को बाल ग्राम राई में विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बाल ग्राम की ही दो बेटियों सोनिया व देवकी का विवाह रचाया गया। सभी प्रकार की औपचारिकताओं को पूर्ण करने उपरांत दोनों बेटियों की शादी हर्षोल्लास से की गई। उपायुक्त ललित सिवाच ने स्वयं विवाह समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने हर प्रकार के बंदोबस्त का निरीक्षण करते हुए सोनिया व देवकी व उनके वर अमित व विजय को आशीर्वाद दिया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव रमेशचंद्र ने भी सोनिया व देवकी को आशीर्वाद देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उपायुक्त सिवाच ने बाल ग्राम परिसर का दौरा करते हुए रिक्त भूमि पर पौधारोपण के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरपक्ष की ओर से अमित के पिता धन सिंह व विजय के पिता रामचंद्र ने भी बेटियों व बेटों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, एमएनएसएस राई के निदेशक प्राचार्य कर्नल अशोक मोर की धर्मपत्नी सोनिया, डॉ. आदर्श शर्मा, नवीन हुड्डा, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा, परियोजना अधिकारी राहुल, संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) ममता शर्मा, संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थानिक) आरती, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन अनीता शर्मा व सदस्य सुनीता देवी, अशोक कुमार, समाजसेवी रामकुमार शर्मा, बिजेंद्र जाखौली, अजय अटेरना मौजूद रहे।