फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sumit will head to Japan with hopes of winning gold

Sonipat News: सोने की उम्मीद लेकर जापान जाएंगे सुमित

Fri, 16 Oct 2026 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Sumit will head to Japan with hopes of winning gold
Photo Title - फोटो : Archive
सोनीपत। गांव खेवड़ा के पैरालंपिक चैंपियन सुमित आंतिल पैरा एशियाई खेल में भाग लेने के लिए जापान जाएंगे। आगामी 18 अक्तूबर से शुरू हो रहे इन खेलों में सुमित से देश को स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन

भाला फेंक स्पर्धा में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे सुमित ने बंगलूरू में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 74.82 मीटर दूर भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वह चार बार अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार कर चुके हैं। ऐसे में एशियाई खेल में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।
विज्ञापन

सुमित आंतिल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित ने इसके बाद अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया। उन्होंने 70.17 मीटर और 70.83 मीटर के बाद हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स में 73.29 मीटर का थ्रो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 74.82 मीटर का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है। सुमित ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 और पेरिस पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। उन्होंने वर्ष 2023, 2024 और 2025 की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी खिताब जीते। वर्ष 2022 के एशियाई पैरा खेल में भी वह स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed