{"_id":"6aab0358e67dd2ae3a0d10ff","slug":"two-colleagues-arrested-in-tailors-murder-case-remanded-to-two-day-custody-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160681-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टेलर मास्टर हत्याकांड में दो सहकर्मी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टेलर मास्टर हत्याकांड में दो सहकर्मी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
फालोअप लोगो
सोनीपत। गांव सेवली स्थित जींस फैक्टरी में टेलर मास्टर अनुज गुप्ता (32) की पीटकर हत्या के मामले में राई थाना पुलिस ने उनके दो सहकर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रूपलाल उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गांव थोरी और दूसरा आरोपी विपिन कानपुर देहात के गांव लक्ष्मणपुर का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह के अनुसार, अनुज की पत्नी सोनी ने मंगलवार को राई थाना में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोनी ने पुलिस को बताया कि अनुज करीब 15-20 दिन पहले ही सेवली की जींस फैक्टरी में टेलर मास्टर के रूप में काम करने आए थे। उनके अधीन काम करने वाले रूपलाल और विपिन काम नहीं करने पर टोकने से उनसे रंजिश रखने लगे थे। आरोप है कि दोनों ने अनुज को शराब पिलाने के बाद पीटकर हत्या कर दी।
जांच अधिकारी एसआई तेजपाल ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने काम को लेकर टोकने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जीसं फैक्टरी के कर्मी की हत्या के मामले में आरोपी दोनों सहकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे गहनता से पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
इंस्पेक्टर यशवीर, थाना प्रभारी, राई