फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two cheaters caught in board exam, UMC formed

Sonipat News: बोर्ड परीक्षा में दो नकलची पकड़े, बनाए यूएमसी

Sun, 16 Mar 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two cheaters caught in board exam, UMC formed
सोनीपत शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर। स
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस की सख्ती के बावजूद विद्यार्थी नकल करने से बाज नहीं आ रहे। उड़नदस्ता टीम ने शनिवार को 12वीं कक्षा के पेपर में गोहाना के गांव धनाना में बनाए गए परीक्षा केंद्र से नकल करते दो विद्यार्थियों को पकड़ा। विद्यार्थियों के पास पर्चियां मिलने पर उड़नदस्ता टीम ने दोनों के यूएमसी बना दिए। अधिकारियों ने कहा कि नकल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से शनिवार को 12वीं कक्षा का रसायन विज्ञान, लेखांकन व लोक प्रशासन विषय का पेपर संचालित किया गया। जिले में बनाए गए 59 परीक्षा केंद्रों पर 5351 विद्यार्थियों ने इन विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा को नकल रहित संचालित करवाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने जिले के आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस को निर्देश दिए कि वह पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। परीक्षाओं को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सतीश ने शिक्षा अधिकारियों को भी बोर्ड की तरफ से जारी हिदायतों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी नकल करवाने की सूचना मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने शहर के परीक्षा केंद्रों सहित गांव कुल्लाहेडी स्थित परीक्षा केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के पेपर में शनिवार को गोहाना के गांव धनाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दो विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है। विद्यार्थियों के पास पर्चियां मिलने पर दोनों के यूएमसी बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में नकल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-कृष्ण रोहिल्ला, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed