फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two buses got stuck in Gohana Sub Depot, increased problems for passengers

Sonipat News: गोहाना सब डिपो में कंडम हुई दो बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 15 Apr 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two buses got stuck in Gohana Sub Depot, increased problems for passengers
सोनीपत के गोहाना सब डिपो में खड़ी कंडम बसें। संवाद
गोहाना। गोहाना बस अड्डे में इस माह दो बसें कंडम हो गईं जिससे लोकल रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए रोडवेज की तरफ से मुख्यालय में चार बसों की डिमांड भेजी गई है, ताकि लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन




गोहाना बस अड्डे में मौजूदा समय में रोडवेज की 45 बसें और किलोमीटर योजना की 28 बसें हैं। जबकि गोहाना बस अड्डे से 25 से अधिक रूटों पर बसों का परिचालन किया जाता है। लंबे रूटों पर किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाले बसों का परिचालन किया जाता है। जबकि रोडवेज बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाता है। रोडवेज की बसें कंडम होने से लोकल रूट जैसे खरखौदा व जींद रूट पर चलने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन



मार्च के महीने में दो बसें कंडम हो गई थी। इसके बाद बस अड्डे में रोडवेज की 45 बसें ही रह गई हैं। इन बसों में पांच मिनी बसें भी शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चार बसों की मांग भेजी गई है। जिन रूटों पर चलने वाली बसें कंडम हुई हैं, उन पर मौजूदा समय में बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास किया जाता है।-तेलूराम डीआई, बस अड़डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed