{"_id":"6801573b4a0bebe9850bc350","slug":"two-brothers-beaten-up-one-attacked-with-a-knife-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135373-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो भाइयों से मारपीट, एक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो भाइयों से मारपीट, एक पर चाकू से हमला
Fri, 18 Apr 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गढ़ी झंझारा के दो भाइयों पर गांव के ही तीन युवकों ने हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित इंसार ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी है।
इंसार ने बताया कि वह अपने भाई मनोबर के साथ किसी काम से टेलीफोन एक्सचेंज गन्नौर के पास गया था। बातचीत के दौरान गांव के याकूब, सोनू और छोटू वहां पहुंचे और बेवजह गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने बीचबचाव किया, लेकिन कुछ देर बाद याकूब चाकू लेकर दोबारा लौटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मनोबर पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उनका भाई मनोबर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंसार ने आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन हथियार लेकर घूमते हैं। गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद