फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two bike riders died after being hit by two cars on the highway

Sonipat News: हाईवे पर टकराई दो कारों की चपेट में आकर बाइक सवार दो साथियों की मौत

Tue, 11 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after being hit by two cars on the highway
फोटो 32: सोनीपत के गन्नौर जीटी रोड पर पलटी कार का सीसीटीवी फुटेज। स्रोत: वीडियो ग्रैब
गन्नौर। नेशनल हाईवे-44 पर गांव टेहा स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मार्केट के पास दो कार आपस में टकराने के बाद एक कार बाइक सवार दो युवकों को चपेट में लेकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो साथियों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव भांवर निवासी जितेंद्र (35) व पांची जाटान निवासी बलराम (31) बाइक पर सवार होकर गन्नौर से मुरथल की तरफ जा रहे थे। वह जब गांव टेहा स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मार्केट के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आगे चल रही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बलराम व जितेंद्र की बाइक से टकराकर पलट गई। हादसे में बलराम व जितेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों कार चालक भाग निकले। राहगीरों ने बलराम व जितेंद्र को उपचार के लिए गन्नौर के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बलराम को जिला नागरिक अस्पताल सोनीपत व जितेंद्र को खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बलराम के भाई कृष्ण के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




-नाइट पेट्रोलिंग का काम करते थे बलराम

बलराम बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नाइट पेट्रोलिंग का काम करते थे। वह अविवाहित थे। जितेंद्र बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाते थे। वह शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी हैं। दोनों आपस में साथी थे। युवकों की मौत के बाद परिजन सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed