फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused of Rohit Godara gang arrested

Haryana: पुलिस को मिली कामयाबी, रंगदारी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार; रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मांगे एक करोड़

Thu, 07 May 2026 08:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 May 2026 08:29 PM IST
सार

 रोहित गोदारा गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए  पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two accused of Rohit Godara gang arrested
रंगदारी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना बरोदा पुलिस ने नामी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शेखपुर तितरी हाल सेक्टर-4 रोहतक का रहने वाला नकुल और फरमाणा हाल विशाल नगर रोहतक का रहने वाला राहुल है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त जितेंद्र गहलावत के नेतृत्व में थाना बरोदा पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना बरोदा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह और उसका भाई कई वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे। वह 8 अप्रैल 2026 को करीब तीन साल बाद अपने गांव लौटा था। उसके अमेरिका वाले व्हाट्सएप नंबर पर 2 मई की शाम को मैसेज आया, जिसमें खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर एक करोड़ रुपये की मांग की गई। 
विज्ञापन


आरोपियों ने एक सप्ताह में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना बरोदा मे अभियोग अंकित किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed