फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused of murder of youth arrested in fight over SIM

Sonipat News: सिम को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murder of youth arrested in fight over SIM
गन्नौर। गांधी नगर में सिम को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांधी नगर निवासी अंकुश व सागर हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी मोनू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांधी नगर में रोहित नाम के युवक की चाकू से हमला कर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने अंकुश व सागर को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि मोनू ने चाकू खरीदकर आरोपी सागर के पास रखा था। जब मोबाइल सिम को लेकर मोनू की रोहित के साथ कहासुनी हुई तो मोनू अपने साथी सागर व अंकुश के साथ मिलकर रोहित की हत्या का षड्यंत्र बनाया। इसके बाद वह तीनों बाइक पर सवार हो कर रोहित के घर के बाहर पहुंचे थे। मोनू ने सागर से अपना चाकू लिया और रोहित के घर घुस गया था। इसके बाद मोनू ने रोहित पर चाकू से वार किए और बाहर उनके साथ भाग निकला था। एसआई सुलतान सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से चाकू, बाइक व मोबाइल सिम बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


वहीं गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सितेंद्र ने बताया कि रोहित का आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 4 मुकदमे दर्ज है। रोहित पांच दिन पहले ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed