{"_id":"66a7c879799b62291d0b06af","slug":"two-accused-of-looting-rs-45-lakh-from-accountant-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-122162-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुनीम से साढ़े चार लाख रुपये लूटने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुनीम से साढ़े चार लाख रुपये लूटने के दो आरोपी काबू
Mon, 29 Jul 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
राई। बहालगढ़ में निजी स्कूल के पास स्थित शराब कारोबारी के कार्यालय में मुनीम को काबू कर साढ़े चार लाख रुपये व मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली निवासी विष्णु व सागर है। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। गुरुग्राम के धर्मपुर निवासी श्यामलाल ने 22 जुलाई को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि वह कार्यालय में हिसाब कर रहे थे कि तभी दो युवक उनके चेहरे व सिर पर कपड़ा डालकर साढ़े चार लाख रुपये व मोबाइल लूट ले गए थे। अब पुलिस ने मामले में विष्णु व सागर को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन