फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused of extorting eight and a half lakhs in the name of getting job arrested

Sonipat News: नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े आठ लाख ऐंठने के दो आरोपी काबू

Thu, 30 Mar 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused of extorting eight and a half lakhs in the name of getting job arrested
सोनीपत। सुभाष नगर के रहने वाले युवक की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ऐंठने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव खेकड़ा के आशु और नदीम हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी सचिन ने तत्कालीन एसपी को शिकायत दी थी कि गोहाना रोड पर प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले अनिल कुमार के साथ उनकी दो साल पहले मुलाकात हुई थी। अनिल ने कहा था कि उसकी दिल्ली में बड़े अधिकारियों के साथ जान-पहचान है। वह रेलवे में उसकी नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए उसे साढ़े आठ लाख रुपये देने होंगे। वह उसकी बातों में आ गया और 2.31 लाख रुपये नकद देने के साथ ही 3.19 लाख रुपये उसके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। इसके साथ ही तीन लाख रुपये चार चेक के माध्यम से दिए थे। उसने चेक 13 नवंबर, 2020, 3 दिसंबर, 2020, 8 जुलाई, 2021 व 9 जुलाई 2021 को दिए थे। अनिल ने उसे बताया था कि उसका काम हो गया है। उसकी तीन माह तक नई दिल्ली में ट्रेनिंग भी कराई गई थी। उसने नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र भी दे दिए थे। बाद में जब वह नौकरी के लिए गया तो उसे पता लगा लगा कि उसकी कोई नियुक्ति नहीं हुई है। उसने आरोप लगाया था कि आरोपी अनिल ने उसे अमित नाम के युवक के साथ ही आशु खान व नदीम खान से भी मिलवाया था। सभी इसमें शामिल हैं। जिस पर पुलिस ने 12 जुलाई, 2022 को मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच अधिकारी गिरीश की टीम ने आरोपी आशु और नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed