फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested with 33.75 grams of heroin, taken on one-day remand

Sonipat News: 33.75 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 06 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 33.75 grams of heroin, taken on one-day remand
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 ने दो आरोपियों को मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उसके पास से 33.75 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी गांव गोरड़ फिलहाल फाजिलपुर निवासी मनोज उर्फ टीनू व फाजिलपुर निवासी प्रवीन है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की टीम 4 जनवरी को बहालगढ़ रोड स्थित फाजिलपुर मोड़ पर गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि मनोज व प्रवीन फाजिलपुर व आसपास के गांवों में जाकर में हेरोइन बेचते है। वह गांव फाजिलपुर शिव मंदिर के पास खड़े हैं। उनके पास काफी मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो मनोज उर्फ टीनू के पास से 11.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रवीन के पास से 22.30 ग्राम हेराेइन बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed