{"_id":"68a62e68a5f1cac8060afa24","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-gang-rape-of-a-woman-sonipat-news-c-197-1-snp1012-140997-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 21 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गोहाना थाना पुलिस ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में नामजद दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पीड़ित महिला ने 15 जून को थाना सदर गोहाना में दी गई शिकायत में कहा था कि उसने सत्यवान से पैसे उधार लिए थे, जिसे वापस करने के लिए वह गोहाना गई थी। सत्यवान ने उसे खेड़ी दमकन के पास हाईवे पर रुकने को कहा। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई।
आरोप लगाया कि बेसुध होने पर सत्यपाल उर्फ सत्यवान और राकेश निवासी न्यात ने गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
दो महीने की तफ्तीश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मेडिकल करा पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेने की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।