फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested for stealing bikes for ax gang

कुल्हाड़ी गैंग के लिए बाइक चोरी कर देने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing bikes for ax gang
सीआईए-वन की टीम ने पेट्रोल पंपों पर लूटपाट करने वाले कुल्हाड़ी गैंग के लिए बाइक चोरी कर देने के दो आरोपियों का गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सेवली निवासी अमन व हन्नी हैं। हालांकि उनकी लूटपाट में संलिप्तता नहीं मिली है।
विज्ञापन

जिले में कुल्हाड़ी गैंग का आतंक तीन सप्ताह तक छाया रहा। कुल्हाड़ी गैंग के सदस्य पल्सर बाइक पर आते थे। वह आते ही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर देते थे। उसके बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग जाते थे। आरोपी अगस्त में ही लूट की पांच वारदात को अंजाम दे चुके थे। इससे पेट्रोल पंप संचालकों व कर्मचारियों में खौफ पैदा हो गया था। सभी पेट्रोल पंप पर लूट में पल्सर बाइक का इस्तेमाल हुआ था। सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीम ने मामले में गांव नांगल कलां के रहने वाले सचिन उर्फ बाबा, विकास व प्रदीप उर्फ छोटा को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि बाइक को सेवली के रहने वाले हन्नी और अमन ने चोरी कर दिया था। अब दोनों को बाइक चोरी में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईए-1 प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed