फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   twenty four hour accuse open mouth for eating the food

24 घंटे में आरोपियों ने केवल खाना खाने के लिए मुंह खोला

Wed, 17 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 17 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शहर की रहने वाली युवती का अपहरण कर गैंगरेप के बाद उसकी नृशंस हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों से 24 घंटे में पुलिस कुछ उगलवा नहीं सकी है। आरोपियों ने सिर्फ खाना खाने के लिए मुंह खोला, लेकिन कुछ भी बताने के लिए जुबान नहीं खोली। पुलिस के सामने मामले से जुड़ा कोई अन्य तथ्य उजागर नहीं किया। उधर, युवती की मां ने जिन छह अन्य लोगों पर आरोप लगाया था उनके खिलाफ पुलिस अभी तक कोई साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। पुलिस ने फिलहाल उन्हें क्लीन चिट देने से भी साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

रोहतक में मिला था शव
बता दें कि कि पुलिस ने रोहतक के पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव बरामद किया था। उसकी शिनाख्त सोनीपत की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई थी। युवती घर से नौ मई को फैक्टरी में जाने के लिए निकली थी। उसके बाद लापता हो गई। वारदात का खुलासा कीर्तिनगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि कबीरपुर निवासी विकास यादव के साथ मिलकर उसने युवती की हत्या की है। मंगलवार को रिमांड अवधि के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों से कुछ खास नहीं उगवा सकी है।
विज्ञापन

छह आरोपियों की संलिप्तता का नहीं मिल रहा साक्ष्य
इस मामले में युवती की मां ने तीन दिन पहले पुलिस को बताया था कि इस मामले में आरोपी का भाई कुलदीप व अमित, उसकी मां शीला व उनके पड़ोस में रहने वाले बेद, नवीन और विनोद की भूमिका भी संदिग्ध है। जिस पर पुलिस ने सभी छह को भी जांच में शामिल कर लिया था। हालांकि पुलिस की जांच में उनकी संलिप्तता का कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया है। उसके बावजूद पुलिस उन्हें क्लीन चिट नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस मामले में हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। मामले में मुख्य आरोपियों के अलावा जिन छह लोगों को जांच में शामिल किया गया हैं उनके वारदात में शामिल होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन उन्हें क्लीन चिट भी पुलिस नहीं दे रही। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से हर सवाल का जवाब लेने का प्रयास किया जा रहा है।
-अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed