फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Twentieth mile market cut off contact with highway and 6 villages, blocked the way with stones

बीसवां मील मार्केट का हाईवे व 6 गांवों से संपर्क कटा, पत्थर लगाकर रोका रास्ता

Wed, 29 Dec 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Twentieth mile market cut off contact with highway and 6 villages, blocked the way with stones
बीसवां मील-बहादुरगढ़ हाईवे पर जीटी रोड किनारे रखे गए पत्थर। संवाद - फोटो : Sonipat
एनएच-44 स्थित बीसवां मील चौक से बहादुरगढ़ जाने वाले स्टेट हाईवे को जीटी रोड किनारे पत्थर रखकर रोक दिया गया है। पुलिस ने बीसवां मील के पास जाम से बचाने व हादसा होने की आशंका के चलते मार्ग को रोका गया है। इससे बढ़मलिक व जठेड़ी गांव के साथ-साथ यहां के सैकड़ों दुकानदारों का जीटी रोड से आना-जाना बंद हो गया है। मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों व दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। साथ ही उन्होंने एसडीएम शशि वसुंधरा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीसवां मील चौक से बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर वाहन जाते थे। बीसवां मील चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते यहां जाम व हादसों से बचाने का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड पर बीसवां मील-बहादुरगढ़ हाईवे पर एंट्री बंद कर दी है। इससे बीसवां मील चौक के सैकड़ों दुकानदार व बढ़मलिक, जठेड़ी गांव के लोग खुद को बंधक महसूस कर रहे हैं। उनका जीटी रोड से सीधा कनेक्शन कट गया। इस पर ग्रामीणों व दुकानदारों में रोष उत्पन हो गया। बीसवां मील मार्केट एसोसिएशन प्रधान लाजपत, महाबीर सिंह, जयराम शर्मा, संजय कुमार, विनोद ने कहा कि जीटी रोड से रास्ता बंद करने पर लोग परेशान हो गए हैं। मार्केट में काम धंधा बंद हो गया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम शशि वशुंधरा को दी। एसडीएम प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों व दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान कराएंगी। वहीं जिला यातायात थाने के एसएचओ राजबीर सिंह ने कहा कि अभी केवल अस्थायी तौर पर इसे बंद किया गया है। भारी वाहन निकलने के कारण बीसवां मील चौक पर लंबा जाम लगता था। ग्रामीणों व दुकानदारों के लिए एचएसआईआईडीसी रोड से एथनिक के पास जीटी रोड पर रास्ता दिया गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि पहले बीसवां मील मार्केट में जीटी रोड से गुजरने वाले वाहन चालक सामान लेने आते थे। साथ ही हाईवे के दूसरी तरफ स्थित राई खेलकूद स्कूल के स्टाफ सदस्य, सेवली, जाखौली, पाबसरा, औरंगाबाद, बढ़खालसा सहित कई गांवों के लोग बाजार में आकर खरीदारी करते थे। अब हाईवे बंद होने से उनका संपर्क टूट गया है। पहले ही कोरोना व किसान आंदोलन से काम प्रभावित रहा। अब प्रशासन भी उन्हें ही नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर भी नहीं पहुंच रहे वाहन
बीसवां मील-बहाद़ुगढ़ हाईवे पर व्यवसायिक वाहनों के टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। अब हाईवे बंद होने से भारी वाहन भी यहां से नहीं आ सकेंगे, जिससे टोल प्लाजा ठेकेदार को भी नुकसान होगा।

बीसवां मील-बहादुरगढ़ हाईवे को बंद करने को लेकर एसडीएम को शिकायत देते दुकानदार। संवाद

बीसवां मील-बहादुरगढ़ हाईवे को बंद करने को लेकर एसडीएम को शिकायत देते दुकानदार। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed