{"_id":"647a37d919423274f00d9ce4","slug":"trying-to-forcibly-give-alcohol-to-a-young-man-returning-home-from-work-beaten-up-for-refusing-sonipat-news-c-197-1-snp1003-746-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: काम से घर लौट रहे युवक को जबरन शराब पिलाने की कोशिश, मना करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: काम से घर लौट रहे युवक को जबरन शराब पिलाने की कोशिश, मना करने पर पीटा
Sat, 03 Jun 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। काम से लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया और जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। गांव रिढ़ाऊ में हुई वारदात के दौरान पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। घायल दलबीर की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव रिढ़ाऊ निवासी दलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने काम से घर लौट रहा था। रास्ते में उन्हें शराब के नशे में चांद, मोहित व सौरव मिले। उन्होंने उससे शराब पीने के लिए कहा। लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। वह कुछ कर पाते इससे पहले पिस्तौल निकालकर उसे जान से मारने व परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। घायल दलबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।