{"_id":"6637f1314a2e92879a05ec97","slug":"truck-driver-who-stopped-to-help-friend-dies-in-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117866-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: साथी की मदद के लिए रुके ट्रक चालक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: साथी की मदद के लिए रुके ट्रक चालक की हादसे में मौत
Mon, 06 May 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास रात 2 बजे हुए हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के गांव निवाड़ी कलां निवासी ऋषि बाबू के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दूसरे ट्रक चालक महफूज की शिकायत पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव सरखापुर निवासी महफूज ने बताया कि वह एक ट्रक पर चालक हैं। वह शनिवार रात करीब 10.30 बजे सामान लोड कर गुरुग्राम से जालंधर (पंजाब) के लिए चले थे। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर वह जब रात 2 बजे पिपली टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो ट्रक के क्लीनर साइड के पिछले दोनों टायर फट गए। वह ट्रक के टायर बदलने लगे तो इसी दौरान पीछे से एक ट्रक आया, जिस पर इटावा जिले के गांव निवाड़ी कलां निवासी ऋषि बाबू चालक थे, उन्होंने अपने ट्रक रोक लिया। वह उतरकर उनकी मदद टायर बदलने में करने लगे। इसी दौरान पीछे एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने ऋषि बाबू को भी अपनी चपेट में लेते हुए उनके ट्रक को टक्कर दे मारी। हादसे ऋषि बाबू की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही महफूज की शिकायत पर टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पिछले वर्ष हुई थी ऋषि की शादी
केएमपी एक्सप्रेस वे पर रात को सड़क हादसे का शिकार हुए चालक ऋषि बाबू की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। उसे क्या पता था कि वह साथी चालक की मदद करने के लिए उतरेगा और खुद ही सड़क हादसे का शिकार हो जाएगा। वह घर में अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन कहते सुनाई दिए कि दूसरे की मदद करने में ऋषि बाबू अपनी जान गवां गया।