फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver and his accomplices abducted a toll worker after he demanded toll fee.

Sonipat News: शुल्क मांगने पर ट्रक चालक ने साथियों के साथ मिलकर टोलकर्मी का किया अपहरण

Wed, 28 Jan 2026 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and his accomplices abducted a toll worker after he demanded toll fee.
खरखौदा। नेशनल हाईवे-334बी पर झरोठी के पास टोल टैक्स मांगने पर विवाद हो गया। ट्रक चालक ने साथियों के साथ मिलकर ड्यूटी से घर लौट रहे टोलकर्मी का अपहरण कर उसकी पिटाई करने के बाद मोबाइल छीन लिया और सड़क पर फेंककर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना सोनीपत ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव ककरोई के छोटा पाना निवासी सचिन ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह झरोठी टोल प्लाजा पर काम करता है। 25 जनवरी को टोल प्लाजा पर ट्रक चालक ने टोल देने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में मामला शांत हो गया पर ट्रक चालक ने रंजिश पाल ली।
विज्ञापन


सचिन ने बताया कि जब वह ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे तो तभी रोहतक जिले के अटायल गांव निवासी ट्रक चालक आशीष अपने गांव के प्रवीण व सागर तथा सेहरी गांव के जयबीर के साथ आया और उनका रास्ता रोक लिया। वह कुछ समझ पाते कार से दो युवक उतरे और उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं उसे कार में बैठा लिया और लगातार पीटते रहे। उनका मोबाइल छीन लिया। चाकू दिखाने के साथ गोली मारने की धमकी दी। कुछ दूर ले जाने के बाद आरोपी उन्हें सड़क के किनारे फेंककर भाग गए। परिजनों ने पता लगने पर उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया। झरोठी टोल पर चार दिन में टोल कर्मियों से मारपीट की यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed