{"_id":"68cb1389eedd17c3f8090a4e","slug":"troubled-by-the-flaws-in-the-ppp-people-met-barauli-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142436-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीपीपी में त्रुटियों से परेशान होकर लोग बड़ौली से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीपीपी में त्रुटियों से परेशान होकर लोग बड़ौली से मिले
Thu, 18 Sep 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 38: सोनीपत के सेक्टर-15 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को परिवार पहचान पत्र से संब
सोनीपत। परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर राई विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने सेक्टर-15 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से मिले। लोगों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनके परिवार पहचान पत्र में गलत तरीके से आय बढ़ा दी गई है।
उनका कहना है कि राशन कार्ड कट गए हैं। जिनके पास वाहन नहीं हैं उनके नाम पर वाहन चढ़ा दिए गए हैं। अन्य जिलों के बिजली कनेक्शन तथा जमीनें भी गलत तरीके से उनके परिवार पहचान पत्र में दर्ज कर दी गई हैं।
इन गड़बड़ियों के कारण गरीब और जरूरतमंद परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ौली ने उनको आश्वासन दिया कि जिन अधिकारियों ने ऐसी लापरवाही बरती है उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।