फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tricolor march taken out in honor of army

Sonipat News: सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tricolor march taken out in honor of army
सोनीपत शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान संबो​धित करते भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया,
सोनीपत। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की तरफ से अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद वीरवार को सोनीपत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य सेना के जवानों को सम्मान देना और देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, मेयर राजीव जैन विधायक निखिल मदान, पवन खरखौदा, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र कादियान शामिल हुए। तिरंगा यात्रा को देश के उन बहादुर जवानों को समर्पित किया गया, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवाद के खिलाफ अद्वितीय साहस का परिचय दिया।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि यह यात्रा उन वीर सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। भारतीय सेना ने न केवल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि आतंकवादियों के ठिकानों को भी तबाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना पर गर्व : बड़ौली
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस कभी नहीं कर पाई, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया।

सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी गलत

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सोफिया कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी करना गलत है। वह देश की गौरव हैं। उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने उसे बखूबी निभाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्पेशल सेशन बुलाने की मांग पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि उनके पास कुछ नहीं बचा है। वह सेशन बुलाने की ही मांग कर सकते हैं। तुर्किये की ओर से भारत के विरोध में कदम उठाने के मामले में डिप्टी स्पीकर ने कहा कि भारत ने उसका बहिष्कार किया है।

सेना ने दिया करारा जवाब : डॉ. अरविंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सेना ने मानवता के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया। यह अभियान भारतीय सैन्य रणनीति, अनुशासन और नैतिकता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने यह सिद्ध कर दिया कि अब कोई भी आक्रामक हरकत देश की सीमा तक नहीं पहुंच सकती।


तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर व कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, गोहाना नपा चेयरपर्सन रजनी विरमानी, खरखौदा नपा चेयरमैन रवि इंदौरा, स्वामी दयानंद सरस्वती व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed