फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tribute to the martyrs in the tribute meeting in village Pathera

Sonipat News: गांव पाथेड़ा में श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को किया नमन

Thu, 02 Jan 2025 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Jan 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs in the tribute meeting in village Pathera
फोटो नंबर-03शहीद की विरांगनाओं का शाल ओढ़ाकर सम्मान करते ठा​कुर अतरलाल।
नारनौल। देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद रविपाल सिंह की स्मृति में गांव पाथेड़ा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को नमन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अतरलाल ने शहीद की माता ओमवती देवी, वीरांगना कुमकुम व भाई अभिषेक सिंह को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अतरलाल ने शहीद रविपाल की शहादत को नमन करते हुए कहा कि 2005-2006 में भारतीय सेना ने 26 राजपूत प्लाटून के नेतृत्व में मणिपुर में आतंकवादियों के सफाए के लिए ऑपरेशन हिफाजत चलाया था। इस ऑपरेशन में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीर सैनिक रविपाल सिंह 2 जनवरी 2006 को शहीद हो गए थे। उन्होंने बाबा विरेन्द्रानंद, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, पूर्व पार्षद सतपाल सिंह तथा पूर्व सैनिकों के साथ ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन तंवर, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य सुखदेव सिंह, रामबीर सिंह, सैनिक समिति के अध्यक्ष कैप्टन मामन सिंह, कैप्टन बनवारी सिंह, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, प्रेम सिंह, विजय सिंह व करतार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed