फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tribute to martyrs by lighting a lamp on Diwali

Sonipat News: दिवाली पर एक दीया प्रज्वलित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 02 Nov 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Tribute to martyrs by lighting a lamp on Diwali
फोटो 16- सोनीपत के बीसवां मील स्थित स्मारक पर शहीद कुशाल सिंह को श्रद्धांजलि देते शहीद सम्मान अ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई। बीसवां मील स्थित शहीद कुशाल सिंह स्मारक पर दिवाली पर एक दीया प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद सम्मान अभियान के अध्यक्ष डॉ. हरपाल सिंह जटराणा ने कहा कि शहीद गुरु तेग बहादुर ने मुगल शासकों का विरोध करते हुए वर्ष 1675 में चांदनी चौक वर्तमान शीशगंज गुरुद्वारे पर अपना शीश कटवा दिया था। उनकी शहादत से बड़ा इतिहास सोनीपत से भी जुड़ा है।

डॉ. हरपाल सिंह जटराणा कहा कि यहां के रहने वाले कुशाल सिंह ने गुरु तेग बहादुर के पवित्र शीश की रक्षा करने के लिए अपना शीश कटा दिया था। तब गुरु तेग बहादुर का शीश आनंदपुर साहिब पहुंच गया था। वहीं, सोनीपत के गांव का नाम बड़खालसा हो गया था। देश के नागरिक का कर्तव्य है कि वह हर पर्व पर एक दीया शहीदों के नाम प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दें। स्मारक पर सीमा राणा, पूजा, संगीता, श्वेता त्यागी, जगदीश, प्रेमपाल, शहीद कुशाल सिंह संस्था से जोगिंद्र दहिया, रणधीर खापरा, रामचंद्र खत्री, प्रवीण त्यागी, अखिल राणा, गांव बढ़खालसा के ग्रामीण व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed