{"_id":"6a1999e96a4c90c2500b96e5","slug":"tribute-to-chaudhary-charan-singh-on-his-death-anniversary-sonipat-news-c-197-1-snp1014-154682-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन
Fri, 29 May 2026 07:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 29 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। पुराना बस स्टैंड स्थित चौधरी छोटूराम चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग का सच्चा हितैषी बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों और शोषितों के मसीहा थे। वह महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए और नमक सत्याग्रह सहित कई आंदोलनों में भाग लेने पर जेल भी गए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जातिवाद के खिलाफ थे और समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के डायरेक्टर डॉ. सुरेश सेतिया ने की। कहा कि चौधरी चरण सिंह सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चौधरी चरण सिंह ने सरकारी गाड़ी छोड़ दी थी और निजी वाहन से लखनऊ पहुंचे थे। सरकारी आवास खाली करते समय अपनी गाय भी एक परिचित को सौंप दी थी। इस मौके पर हरभगवान चोपड़ा, उधम सिंह, मनोज सैनी, बलवान सिंह, प्रवीण श्योराण, प्रताप नरवाल, पंडित केसी शर्मा, करण शर्मा, सतवीर सिंह और सोनू आदि मौजूद रहे।