{"_id":"688678f98b8b38a1d50f763a","slug":"tribute-paid-to-kargil-martyrs-with-bicycle-campaign-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139936-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: साइकिल अभियान से किया कारगिल शहीदों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: साइकिल अभियान से किया कारगिल शहीदों को नमन
Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो :25: सोनीपत के साई केंद्र में आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' अभियान में शामिल साई व आईटीबीपी के अ
सोनीपत। गांव चौहान जोशी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) में रविवार को संडे ऑन साइकिल अभियान चलाया गया। कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में साई के साथ ही भारत तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) केंद्र सबौली के अधिकारी व जवान भी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि एसएस बटालियन, आईटीबीपी, सबौली के कमांडेंट राहुल यादव ने कहा कि वीर जवानों की स्मृति में यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देने वाला मंच है।
उन्होंने साई की तरफ से फिटनेस और समाज में सकारात्मक पहल के प्रयासों की सराहना की। साथ ही युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
साइकिल रैली को राहुल यादव और साई सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत से समापन तक उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण रहा। प्रतिभागियों ने अपने जोश और समर्पण से यह संदेश दिया कि फिटनेस ही राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बन सकता है। संवाद