फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trespass Titans beat Raging Bulls in Pro Kabaddi League final

Sonipat News: प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में ट्रेसपास टाइटंस ने रैगिंग बुल्स को हराया

Sat, 19 Oct 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Trespass Titans beat Raging Bulls in Pro Kabaddi League final
फाेटो 34. सोनीपत के डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राई में प्रो कबड्डी लीग के फा
राई। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में डीबीआरएएनएलयू प्रो कबड्डी लीग का आयोजन किया गया। इसमें पांच टीमों ने भाग लिया। लीग में 10 मैच खेले गए, जिनके बाद सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन किया गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ट्रेसपास टाइटंस ने रैगिंग बुल्स को हराकर जीत हासिल की। व्यक्तिगत पुरस्कारों में अभयदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। साहिल बेनीवाल को सर्वश्रेष्ठ रेडर और आर्यन को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के रूप में सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. अर्चना मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थी स्वस्थ और ऊर्जावान रहते हैं। कुलसचिव डॉ. संजय ने कहा कि खेल गतिविधियां भविष्य में भी निरंतर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed