{"_id":"68b605e46e4df448a502b577","slug":"treatment-under-a-leaking-roof-in-the-hospital-doctors-and-patients-are-upset-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141601-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अस्पताल में टपकती छत के नीचे इलाज, चिकित्सक-मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अस्पताल में टपकती छत के नीचे इलाज, चिकित्सक-मरीज परेशान
Tue, 02 Sep 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में टपकती छत के नीचे मरीज का उपचार करते नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वि
- फोटो : samvad
सोनीपत। लगातार हो रही बारिश ने नागरिक अस्पताल की हालत बदहाल कर दी है। विशेष रूप से नेत्र रोग ओपीडी (कक्ष संख्या 12) में स्थिति इतनी खराब हो गई है कि डॉक्टरों को टपकती छत के नीचे मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। सोमवार को लगभग 150 मरीजों नेत्र जांच करवाने आए। आम दिनों में भी विभाग में 200 के लगभग ओपीडी रहती है।
पानी रिसाव की समस्या इतनी गंभीर है कि कक्ष के अंदर और बाहर तीन-तीन बाल्टियों में टपकता पानी इकट्ठा किया जा रहा है। बारिश के कारण ओपीडी परिसर में पानी भरने और छत से टपकने की समस्या मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों दोनों के लिए बड़ी असुविधा का कारण बन गई है। भीगते हुए मरीज न सिर्फ इलाज के लिए लंबी प्रतीक्षा करते हैं, बल्कि गंदगी और फिसलन के कारण हादसे का डर भी बना रहता है।
डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने कई बार अस्पताल प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में न केवल मरीजों की सुरक्षा, बल्कि इलाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
सिर्फ नेत्र विभाग ही नहीं, अस्पताल के कई हिस्सों में टपक रही छत
नेत्र रोग विभाग की यह स्थिति अस्पताल की अकेली समस्या नहीं है। नागरिक अस्पताल के कई अन्य विभागों में भी छतों से पानी टपकने की शिकायतें सामने आ रही हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले ही अधिक रहती है, ऐसे में बुनियादी ढांचे की यह कमी जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बनती जा रही है।
--
ओपीडी में छत टपकने का मामला संज्ञान में है। जल्द अस्पताल में हो रहे पानी रिसाव की समस्या को दूर किया जाएगा। जहां-जहां छत टपक रही है वहां पर मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
-डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल