फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tragic accident in Sonipat: SI died in accident on National Highway-44, hit by a high speed Scorpio

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे-44 पर हुई दुर्घटना में SI की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

Tue, 14 Jan 2025 03:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 Jan 2025 03:17 PM IST
सार

घटना के तुरंत बाद घायल एसआई को उनके साथी कर्मियों ने बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Tragic accident in Sonipat: SI died in accident on National Highway-44, hit by a high speed Scorpio
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस चौकी राई के प्रभारी एसआई श्यामसुंदर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ड्यूटी पर तैनात एसआई को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद घायल एसआई को उनके साथी कर्मियों ने बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई श्यामसुंदर पानीपत के गांव डिंडार के निवासी थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। राई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार गाड़ी चालक की तलाश जारी है। पुलिस इस हादसे के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed