फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tragic accident in Sonipat, Car fell into Western Yamuna Link Canal, Three died

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: पश्चिमी यमुना लिंक नहर में कार गिरी; तीन की मौत, गांव ककरोई के पास हुआ हादसा

Mon, 11 Sep 2023 08:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 11 Sep 2023 08:56 PM IST
सार

सोनीपत में दिल्ली नंबर की कार गांव ककरोई के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ है वहां पर मोड़ है। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार तीन युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Tragic accident in Sonipat, Car fell into Western Yamuna Link Canal, Three died
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव ककरोई के पास कार अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों के साथ ही कार को बाहर निकालने के बाद पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से कार सवार तीन युवकों को बाहर निकाला
पश्चिमी यमुना लिंक नहर व पैरलल नहर के बीच से गुजरने वाली सडक़ पर सोमवार दोपहर बाद दिल्ली नंबर की कार गांव ककरोई के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ है वहां पर मोड़ है। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार तीन युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में क्रेन बुलाकर कार को निकाला जा सका। पुलिस कार के अंदर युवकों की पहचान के लिए कागजात की तलाश कर रही है। कार के नंबर से भी युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कार दिल्ली नंबर की है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
कार के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन कार सवार युवकों को बचाया नहीं जा सका। कार से तीन युवकों के शव मिले है। कार को बाहर निकाल लिया गया है। उसके नंबर के आधार पर शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। -इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed