फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Traffic started on Kundli-Singhu border after 385 days

कुंडली-सिंघु बॉर्डर: 385 दिन बाद शुरू हुआ आवागमन, तीन लेन चालू, मरम्मत पूरी होने तक नहीं गुजरेंगे बड़े वाहन

Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
सार

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 385 दिन बाद आवागमन शुरू  हुआ। शुरुआत में छोटे वाहनों को चलने की इजाजत रही। मरम्मत पूरी होने तक बड़े वाहन यहां से नहीं गुजरेंगे।

विज्ञापन
Traffic started on Kundli-Singhu border after 385 days
कुंडली-सिंघु बॉर्डर से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसानों की घर वापसी के बाद आखिरकार 385 दिन के बाद कुंडली-सिंघु बॉर्डर से एक बार फिर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि अभी इसे केवल छोटे वाहनों के लिए ही खोला गया है। प्रशासन का दावा है कि मरम्मत का काम पूरा होते ही भारी वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। अभी तीन लेन से ही आवागमन हो सकेगा, जबकि बाकी लेन को बंद रखा जाएगा। वाहन चालकों को अभी धीमी गति से संभलकर चलना होगा।

विज्ञापन


कुंडली-सिंघु बॉर्डर से किसान आंदोलन के स्थगित होने के बाद 11 दिसंबर को किसानों ने वापसी शुरू कर दी थी। साथ ही प्रशासन ने बॉर्डर को खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई। हरियाणा की तरफ करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में दो दिन के भीतर ही सफाई से लेकर मिट्टी व पत्थर डालकर मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन दिल्ली की ओर से सिंघु बॉर्डर पर बनीं कंक्रीट की दीवारों को हटाने में तीन दिन से भी ज्यादा समय लगा।
विज्ञापन


वहीं, दीवार हटाने के बाद वहां सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए, जिसका परिणाम यह हुआ कि बुधवार को दोपहर तक भी बॉर्डर को खोला नहीं जा सका। सोनीपत प्रशासन ने दोपहर बाद तीन बजे बॉर्डर को खुलवाया और छोटे वाहनों का आवागमन शुरू करवाया। डीसी ललित सिवाच और एसपी राहुल शर्मा बॉर्डर पर पहुंचे और निरीक्षण के बाद आवागमन शुरू करने के निर्देश दे दिए, लेकिन कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड अड़ाकर फिर से रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने तर्क दिया कि मरम्मत का काम पूरा न होने के कारण रास्ता बंद किया गया है। इसमें पूरे दो घंटे लगे और शाम 6 बजे फिर से बॉर्डर से बैरिकेड हटा दिए गए। फिलहाल दोनों ओर से केवल तीन लेन ही चालू की गई हैं, जिसके कारण केवल छोटे वाहन ही आवागमन कर पाएंगे। बाकी लेन को मरम्मत का काम पूरा होने के बाद खोला जाएगा।

बॉर्डर खुलने की सूचना पर लगी भीड़, बनी रही जाम की स्थिति

बुधवार को सुबह से ही बॉर्डर खुलने व आवागमन शुरू होने की सूचना पर दिल्ली आवागमन के लिए बहुत से वाहन बॉर्डर की तरफ बढ़े थे, लेकिन रास्ता खुला न मिलने के कारण उन्हें यू टर्न लेना पड़ा। उसके बाद दूसरे लिंक मार्गों से होकर जाना पड़ा। ऐसे में बॉर्डर के दोनों ओर कई बार लंबा जाम लगा, जिसे बाद में पुलिस ने डायवर्ट किया।

लोग बोले-अब समय पर पहुंच सकेंगे कार्यालय

एनएच-44 पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से यहां से लोगों को काफी राहत मिली। आसपास क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वह अब समय पर ड्यूटी पर जा सकेंगे। सुनील, नीरज, राकेश, मनोज ने बताया कि उन्हें रोजाना ड्यूटी पर जाने के लिए काफी घूमकर जाना पड़ता था। अब छोटे वाहनों के लिए रास्ता खुल गया है। ऐसे में वह आसानी से आवागमन कर सकेंगे। 

डीसी बोले- बॉर्डर पर धीमा रखें ट्रैफिक

डीसी ललित सिवाच ने कहा कि फिलहाल केवल शुरुआती स्तर के इंतजाम किए गए हैं। मरम्मत के कार्य पर एनजीटी ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में मिट्टी व पत्थर डालकर गड्ढों को भरा गया है। छोटे वाहनों को ही यहां से गुजारा जा सकेगा, जबकि भारी वाहनों को फिलहाल लिंक मार्गों से होकर ही जाना होगा। वाहन चालकों को ट्रैफिक धीमा रखना होगा और संभलकर वाहन चलाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed