{"_id":"660dbb7a6240accb800f1fb7","slug":"traffic-jam-due-to-parking-of-vehicles-at-zebra-crossing-and-u-turn-people-upset-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116242-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जेब्रा क्रॉसिंग व यूटर्न पर वाहन खड़े करने पर लग रहा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जेब्रा क्रॉसिंग व यूटर्न पर वाहन खड़े करने पर लग रहा जाम, लोग परेशान
Thu, 04 Apr 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। शहर में सिविल रोड पर शहीद चौक, छोटूराम चौक, भगत सिंह चौक के पास बने जेब्रा क्रॉसिंग व यूटर्न पर चालक गाड़ी खड़ी कर यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। हालात यह है कि वाहन चालक कई घंटे तक जेब्रा क्रॉसिंग व यूटर्न पर अपने वाहनों को खड़ा रखते हैं। जब अन्य वाहनों को डिवाइडर पर क्रॉसिंग करने की जगह नहीं मिलती है तो वह गलत दिशा से गुजरते हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी होती है।
सिविल रोड पर अस्पताल, कोचिंग सेंटर, मेडिकल स्टोर, मोबाइल की दुकान व फल-सब्जियों की रेहड़ियां हैं। उसके बावजूद पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां पर आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे या फिर जेब्रा क्राॅसिंग और यूटर्न में खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से यहां पर जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि गलत जगह पर वाहन खड़े करने पर चालान किए जाएंगे।
सवारी वाहन खड़े करने से भी लगता है जाम
छोटूराम चौक के पास जींद व सफीदों की तरफ जाने वाले सवारी वाहन खड़े रहते हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर चालक अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा रखते हैं। जब उनका नंबर आता है तब तक सवारी भरने को वहीं पर खड़े रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ रेहड़ी लगी रहती हैं। ऐसे में सड़क पर बहुत की कम जगह बचती है। जब बस या बड़े वाहन वहां से गुजरते है तो जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
लोगों को वाहनों की गलत पार्किंग नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यदि कोई गलत जगह पर वाहनों को खड़ा करता है तो उनके चालान किए जाएंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी लगाई जाएगी।
इंस्पेक्टर मोहन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना