{"_id":"6737bc9e2dc16bcf0d062c0a","slug":"traffic-block-pathankot-express-will-remain-canceled-from-16th-to-28th-and-intercity-from-25th-to-27th-november-sonipat-news-c-197-1-snp1008-127758-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यातायात ब्लाॅक... पठानकोट एक्सप्रेस 16 से 28 व इंटरसिटी 25 से 27 नवंबर तक रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यातायात ब्लाॅक... पठानकोट एक्सप्रेस 16 से 28 व इंटरसिटी 25 से 27 नवंबर तक रहेंगी रद्द
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली मंडल के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल के साहनेवाल-अमृतसर के बीच चिहेरू स्टेशन पर होने वाले विभिन्न कार्यों के चलते रेलवे की ओर से 16 से 28 नवंबर तक यातायात ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में नवंबर में करीब आधा महीना दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली अप-डाउन की तीन एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेंगी।
ब्लॉक के चलते तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को एक से 13 दिन के लिए रद्द किया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली-अंबाला रूट व लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते पठानकोट से दिल्ली रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 22430) पठानकोट एक्सप्रेस को 16 से 28 नवंबर व दिल्ली से पठानकोट रूट की (ट्रेन संख्या 22429) पठानकोट एक्सप्रेस को 15 से 27 नवंबर तक रद्द किया है।
पठानकोट एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर दोपहर 3:39 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं, अमृतसर से दिल्ली रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 12460) इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली से अमृतसर रूट की (ट्रेन संख्या 12459) इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 से 27 नवंबर तक रद्द रहेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर दोपहर 12:50 व 3:07 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा दिल्ली से कटरा रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 04075) श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल एक्सप्रेस 17 नवंबर व (ट्रेन संख्या 04076) 18 नवंबर को रद्द रहेगी। इस ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 7:50 व दोपहर 12:46 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
यह ट्रेनें होंगी ढाई घंटे तक प्रभावित
दिल्ली के रास्ते अमृतसर जाने वाली (ट्रेन संख्या 11057) दादर एक्सप्रेस 17, 20, 23 व 24 नवंबर को फिरोजपुर मंडल में 40 मिनट रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा 19 नवंबर को डेढ़ घंटा, 21 काे 1 घंटा 40 मिनट, 22 को 1 घंटा व 25 नवंबर को ढाई घंटे की देरी के साथ परिचालन किया जाएगा। वहीं, कटरा से दिल्ली रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 12920) मालवा एक्सप्रेस का 17, 18, 25 व 26 नवंबर को 50 मिनट मार्ग में रोककर परिचालन किया जाएगा। इसके अलावा 22 नवंबर को 45 मिनट, 24 को 60 व 27 नवंबर को 2 घंटे की देरी के साथ परिचालन किया जाएगा। मालवा एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर शाम 7:04 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
--
रेलवे की ओर से फिरोजपुर मंडल के साहनेवाल-अमृतसर के बीच चिहेरू स्टेशन पर होने वाले विभिन्न कार्यों के चलते 16 से 28 नवंबर तक यातायात ब्लॉक रहेगा। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली अप-डाउन की कई एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। तीन एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे