फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Traffic block on Ambala-Delhi railway line: Passengers upset due to non-operation of three express trains

अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रैफिक ब्लॉक: तीन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन न होने से यात्री परेशान

Fri, 29 May 2026 05:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic block on Ambala-Delhi railway line: Passengers upset due to non-operation of three express trains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलाॅकिंग पैनल और अन्य तकनीकी कार्य शुरू हो चुका है। शनिवार को नेताजी एक्सप्रेस (12311), झेलम एक्सप्रेस (11077) और मुरी एक्सप्रेस (18101) सोनीपत व गन्नौर रेलवे स्टेशनों पर नहीं पहुंच सकी। तीनों ट्रेनों को वाया खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला होते हुए चलाया गया। इसके कारण सोनीपत और गन्नौर से सवार होने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों व अन्य निजी वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते नेताजी एक्सप्रेस (12311) और झेलम एक्सप्रेस (11077) दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर 3 जून तक नहीं चलेगी। वहीं मुरी एक्सप्रेस (18101) दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर 31 मई व 3 जून को नहीं चलेगी। रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। यह समस्या अब 6 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

इंसेट
आज से तीन गाड़ियां रद्द रहेंगी
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हिमाचल एक्सप्रेस (14053/54), जम्मू मेल (20434) व नेताजी एक्सप्रेस (12312) 30 मई से 4 जून तक रद्द रहेंगी। संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309) को 30 मई, 1 जून व 2 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। मुरी एक्सप्रेस (18102) को 30 मई, 1 जून व 3 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस (18309) को 31 मई, 2 जून व 4 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। ऐसे में ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वालों की परेशानी बढ़नी तय है। कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेगी तो सोनीपत रेलवे जंक्शन से आवाजाही करने वाले यात्रियाें की परेशानी बढ़ेगी। पश्चिम एक्सप्रेस (12925) को 5 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14079/80) और बठिंडा एक्सप्रेस (14507/08) 6 जून को रद्द रहेंगी। आम्रपाली एक्सप्रेस (15708), पठानकोट-दिल्ली जं. एक्सप्रेस (22430), ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) व पश्चिम एक्सप्रेस (12926) को 6 जून को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed